Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

यूजीसी नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पर उतरेगा ब्राह्मण समाज

जिला ब्राह्मण सभा ने नए नियमों को बताया ‘काला कानून’ जिला ब्राह्मण धर्मशाला, जहाज पुल में रविवार को जिला ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान रतन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूजीसी के नए नियमों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हिसार में बैठक करते ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी एवं अन्य। -हप्र
Advertisement

जिला ब्राह्मण सभा ने नए नियमों को बताया ‘काला कानून’

जिला ब्राह्मण धर्मशाला, जहाज पुल में रविवार को जिला ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान रतन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूजीसी के नए नियमों का विरोध करते हुए इनके खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। सभा पदाधिकारियों ने नियमों को ‘काला कानून’ बताते हुए सरकार से इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की।

रतन लाल शर्मा ने कहा कि हिसार सहित प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को समाज की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। बैठक में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल की हालिया कथित टिप्पणी पर भी रोष जताया गया। कार्यकारिणी ने मांग की कि वह कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वापस लेकर ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक माफी मांगें।

Advertisement

ऐसा नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। बैठक में उपप्रधान छाजुराम, कोषाध्यक्ष कुलभूषण, महासचिव शिव शंकर, जयप्रकाश पारीक, सज्जन शर्मा, रवि शर्मा, जगत शर्मा, सुंदर शर्मा, देशबंधु कौशिक, वेदप्रकाश गौड़ सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×