Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

डरपोक और झूठ की राजनीति करती है भाजपा : सुनैना चौटाला

बोलीं- कांग्रेस भी चल रही भाजपा की विचारधारा पर, जनता के मुद्दे उठाने में नाकाम इनेलो महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुनैना चौटाला ने भाजपा पर जाति की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बेरोजगारी, महंगाई,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बोलीं- कांग्रेस भी चल रही भाजपा की विचारधारा पर, जनता के मुद्दे उठाने में नाकाम

इनेलो महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुनैना चौटाला ने भाजपा पर जाति की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बेरोजगारी, महंगाई, बदहाल शिक्षा और खराब कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए लोगों को जाति के नाम पर बांट रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और बेरोजगारी की स्थिति गंभीर है, लेकिन सरकार समस्याओं पर अंकुश लगाने में विफल है।

सुनैना चौटाला।
सुनैना चौटाला।

संगतपुरा गांव में कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुनैना ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के जाट समाज को लेकर दिए बयान पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले वर्ग विशेष का नाम लेकर जाट समाज पर टिप्पणी की गई और आलोचना के बाद यू-टर्न लेते हुए खुद को जाटों की बेटी बताया गया। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की जातिवादी राजनीति सामने आ गई है।

Advertisement

सुनैना ने कांग्रेस पर भी भाजपा की विचारधारा पर चलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल की वर्ग विशेष को लेकर टिप्पणी से स्पष्ट है कि दोनों दल जातीय राजनीति कर रहे हैं। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर दिए बयान का बचाव करते हुए सुनैना ने कहा कि अभय चौटाला ने केवल यह कहा था कि ‘जिसकी खाए रोटी, उसकी करे नौकरी’। इसका उद्देश्य किसी खाप या वर्ग विशेष का अपमान करना नहीं था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिस्से का एसवाईएल पानी लाने का दम केवल अभय चौटाला में है। 27 सितंबर को नूंह में होने वाली इनेलो रैली में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दे उठाए जाएंगे और सरकार की नीतियों की पोल खोली जाएगी। इस मौके पर इनेलो जिला अध्यक्ष बिजेंद्र रेढू, युवा नेता प्रदीप गिल सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
×