Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

भाजपा नेत्री के पति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, स्कॉर्पियो से सुसाइड नोट बरामद

तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप; पिता ने लगाया हत्या का आरोप भाजपा नेत्री एवं पूर्व पार्षद दीपिका नेहरा के पति प्रदीप नेहरा की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पुलिस की प्रारंभिक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

भाजपा नेत्री एवं पूर्व पार्षद दीपिका नेहरा के पति प्रदीप नेहरा की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, प्रदीप ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की। उनकी स्कॉर्पियो से एक रजिस्टर बरामद हुआ, जिसमें सुसाइड नोट मिला है। बताया जा रहा है कि नोट में तीन लोगों के नाम लिखे हैं और उन पर प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए गए हैं।

बुधवार रात जनता कॉलोनी निवासी प्रदीप का शव कांग्रेस भवन के पास उनकी स्कॉर्पियो में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। गाड़ी से प्रदीप की लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

दूसरी ओर, मृतक के पिता देवेंद्र ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। देवेंद्र ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में ठेकेदारी का काम करते हैं। उनका आरोप है कि परिवार के कुछ लोगों के साथ करोड़ों रुपये के लेन-देन और कथित धोखाधड़ी को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और परिवार के सदस्यों को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

Advertisement

इसी कारण परिवार मध्य प्रदेश छोड़कर रोहतक आकर रहने लगा था। देवेंद्र ने रोहतक में भी परिवार पर हमला करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

दस नामजद के खिलाफ केस; कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत के आधार पर रोहित, महेंद्र, हर्ष, दीपक, अजय, अभिमन्यु, महिपाल, महावीर, सविन्द्र और आशीष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, परिजन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि गिरफ्तारी होने तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। समाचार लिखे जाने तक प्रदीप के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था।

Advertisement
×