Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

शिक्षा-खेल दोनों को बर्बाद कर रही भाजपा सरकार : राव नरेंद्र सिंह

नारनौल से ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों की शुरुआत, सरकार पर युवाओं के हितों की अनदेखी का आरोप कांग्रेस ने शनिवार को नारनौल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलन आयोजित कर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नारनौल में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। -हप्र
Advertisement

नारनौल से ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों की शुरुआत, सरकार पर युवाओं के हितों की अनदेखी का आरोप

कांग्रेस ने शनिवार को नारनौल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलन आयोजित कर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने की रणनीति पर चर्चा की। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्यातिथि रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने की। आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष मनपाल यादव ने किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि नायब सैनी सरकार शिक्षा और खेल, दोनों क्षेत्रों में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी डिग्री कॉलेजों में 7,986 स्वीकृत शिक्षण पदों में से केवल 3,354 नियमित रूप से भरे हैं, जबकि 4,632 पद खाली हैं। इन रिक्तियों की भरपाई के लिए 2,057 अतिथि या एक्सटेंशन व्याख्याताओं से काम लिया जा रहा है। वर्ष 2024-25 के कार्यभार के अनुसार 8,572 शिक्षकों की जरूरत है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में 792, भूगोल में 508, वाणिज्य में 486 तथा गणित और रसायन विज्ञान में 409-409 पद रिक्त हैं। पर्यावरण विषय के सभी 22 पद खाली हैं। एडिड कॉलेजों में भी 2,831 स्वीकृत पदों में से 1,394 पद रिक्त हैं।

Advertisement

राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस स्थिति को लेकर सोनीपत निवासी अधिवक्ता अमन दहिया ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इसकी अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी। याचिका में रिक्त पद छह माह में भरने और नए कॉलेज खोलने से पहले मौजूदा संस्थानों में कम से कम 75 प्रतिशत पद भरने की मांग की गई है।

उन्होंने खेल नीति पर भी सरकार को घेरा। कहा कि खिलाड़ियों को एचसीएस-एचपीएस में नियुक्ति का लाभ दिलाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा और खिलाड़ी जीते भी, लेकिन सरकार ने भविष्य में यह लाभ नहीं देने का फैसला किया है। उन्होंने सरकार से शिक्षकों के रिक्त पद भरने, अतिथि व्याख्याताओं के नियमितीकरण और खिलाड़ियों के हितों की रक्षा की मांग की। सम्मेलन में नारनौल ब्लॉक के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Advertisement
×