Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

'अंत्योदय' के लक्ष्य को साकार कर रही भाजपा सरकार : विनोद भयाना

​हांसी में 82 लाख से बनेगा 'महाराजा अरुट' द्वार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हांसी में रविवार को गुरु रविदास जयंती समारोह को संबोधित करते विधायक विनोद भयाना। निस
Advertisement
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सिद्धांत समाज में समानता, भाईचारे और मानव कल्याण का मार्ग दिखाते हैं। भाजपा सरकार भी उन्हीं आदर्शों पर चलते हुए अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक भयाना गांव चानौत, घिराय, गढ़ी, जमावड़ी, हाजमपुर तथा हांसी शहर के चार कुतुब गेट पर आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने गांव घिराय में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित शेड एवं दादा खेड़ा चौक का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही गांव चनत में डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन के निर्माण की घोषणा की। चार कुतुब गेट पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास भवन के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की। विधायक भयाना ने कहा कि नवनिर्मित हांसी–भिवानी रोड चौक पर महाराजा अरुट के नाम से एक भव्य स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर लगभग 82 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। यह द्वार हांसी शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करेगा।

Advertisement

महाराजा अग्रसेन चौक का होगा जीर्णोद्धार

Advertisement

भयाना ने बताया कि हांसी शहर में जींद चौक स्थित महाराजा अग्रसेन चौक का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। विधायक ने कहा कि हांसी शहर और हलका क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शहर से बाहर लगभग 5 किलोमीटर की परिधि में आने वाले प्रमुख प्रवेश स्थलों पर भव्य स्वागत द्वारों का निर्माण ब्लॉक समिति के माध्यम से कराया जाएगा, जिस पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर मार्केट कमेटी प्रधान दिनेश धवन, ब्लॉक समिति प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव, चांद सिंह, मांगेराम, महावीर प्रसाद, रामलाल न्योलिया, जय किशन न्योलिया, ट्रक यूनियन प्रधान रमेश यादव, ओम प्रकाश मेहरा, मास्टर सतबीर, महेंद्र गिरी, अंबी महंत, रणधीर न्योलिया, बक्शी ठकराल, विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हांसी में रविवार को गुरु रविदास जयंती समारोह को संबोधित करते विधायक विनोद भयाना। निस

Advertisement
×