Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पानी के मुद्दे पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिले सिंचाई मंत्री से

जल्द ही नहरों में पानी बढ़ाने के लिए सुझाव दिया : कौशिक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी से मुलाकात करते भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक। -हप्र
Advertisement
विभिन्न गांवों में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी को बढ़ाने की मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी से मुलाकात की और कायला, बड़ाला, बामला, उमरावत, सांगा, बामला, मानहेरू तथा धारेड़ू सहित कई गांवों में पेयजल की किल्लत से अवगत कराया। कौशिक ने कहा कि उनके ग्रामीण दौरे के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति की दयनीय स्थिति को प्रमुखता से उनके सामने रखा था। ग्रामीणों का कहना था कि कई इलाकों में अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सिंचाई मंत्री से मुलाकात के बाद वीरेंद्र कौशिक ने मांग करते हुए कहा कि गर्मी की आहट के साथ ही पानी की मांग बढ़ जाती है।

कौशिक ने बताया कि उन्होंने स्वयं गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। कायला, बड़ाला और बामला जैसे गांवों में पेयजल की समस्या गंभीर है। आने वाले भीषण गर्मी के दिनों में लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए विभाग को अभी से ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे। नहरों में पानी बढ़ाना पड़ेगा। सरकार जनता की मूलभूत सुविधाओं के प्रति प्रतिबद्ध है और हम सुनिश्चित करेंगे कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे। ऐसे में वे मांग करते हैं कि आमजन की पेयजल संबंधी समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

Advertisement

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने जिलाध्यक्ष की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत इन गांवों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि नहरों की मरम्मत, टेल तक पानी पहुंचाने और जहां आवश्यकता है, वहां पानी बढ़ाया जाए और डिस्ट्रिब्यूशन ठीक तरीके से हो। नलकूप या स्टोरेज टैंक बनाने की संभावनाओं पर भी वो पब्लिक हेल्थ मिनिस्टर से बात करेंगी। उन्होंने कहा कि भिवानी उनका गृह जिला है और नागरिकों की समस्याओं का समाधान होगा।

Advertisement

Advertisement
×