Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Sampla Municipal Election : हुड्डा के गढ़ सांपला में भाजपा का कमल खिला, प्रवीण कोच बने चेयरमैन; पार्षदों में 10 सीटों पर निर्दलीय विजयी

निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंकित औहल्याण को 687 वोटों से हराया; कांग्रेस के मजबूत किले में लगाई बड़ी राजनीतिक सेंध

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हुड्डा के गढ़ सांपला में ऐतिहासिक जीत के बाद, भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण कोच अपने समर्थकों के साथ भव्य विजय जुलूस निकालते हुए।
Advertisement

Sampla Municipal Election : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सबसे मजबूत राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले गढ़ी-सांपला-किलोई क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की है। सांपला नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठित चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रवीण कोच ने शानदार जीत दर्ज करते हुए चेयरमैन पद पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंकित औहल्याण को 687 मतों के अंतर से शिकस्त दी। इस क्षेत्र को लंबे समय से कांग्रेस और विशेषकर हुड्डा परिवार का अभेद्य किला माना जाता रहा है, ऐसे में मुख्य कस्बे सांपला में भाजपा की यह जीत राज्य की राजनीति में काफी अहम मानी जा रही है और इसे हुड्डा खेमे के लिए एक बड़ा झटका देखा जा रहा है।

इसी चेयरमैन चुनाव के साथ ही नगर पालिका के सभी 16 वार्डों के पार्षद पद के अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवारों का पलड़ा भारी रहा है। कुल 16 वार्डों में से 10 वार्डों में निर्दलीय (Independent) प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है, जबकि सत्ताधारी भाजपा के खाते में 6 सीटें आई हैं। भाजपा की इन 6 सीटों में वार्ड नंबर 3 की वो सीट भी शामिल है, जहाँ पार्टी उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।

Advertisement

त्रिकोणीय मुकाबले में सिमटे विरोधी, 7 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

सांपला नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। हालांकि, चुनावी नतीजों में मुख्य मुकाबला भाजपा समर्थित प्रवीण कोच और निर्दलीय प्रत्याशी अंकित औहल्याण के बीच ही सिमट कर रह गया। अंतिम परिणाम के अनुसार, प्रवीण कोच को कुल 4,391 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंकित औहल्याण के खाते में 3,704 वोट आए। तीसरे स्थान पर रहे सुधीर औहल्याण को केवल 1,984 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। मुकाबले में उतरे अन्य सभी 7 उम्मीदवारों की चुनावी साख इस कदर बिगड़ी कि वे अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।

Advertisement

कड़ी सुरक्षा के बीच दो राउंड में पूरी हुई मतगणना, भाजपाइयों ने मनाया जश्न

इससे पहले, मंगलवार सुबह सांपला तहसील कार्यालय परिसर में स्थित सरल केंद्र हॉल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती शुरू हुई। प्रशासन द्वारा मतगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 8 टेबल लगाई गई थीं। मात्र दो राउंड की गिनती के बाद ही चुनाव परिणाम पूरी तरह से साफ हो गए।

मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। जिलाधीश सचिन गुप्ता द्वारा विशेष रूप से ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, वहीं पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया, मिठाइयां बांटीं और जीत के नारे लगाए।

वार्ड 16 में भाजपा के अश्वनी ने 2 वोटों से दर्ज की रोमांचक जीत, वार्ड 3 से निर्विरोध चुने गए महेश; देखें पूरी सूची

सांंपला। हरियाणा नगर निकाय चुनाव के तहत रोहतक जिले की सांपला नगर पालिका के सभी 16 वार्डों के वार्ड पार्षदों के अंतिम चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आज सुबह घोषित हुए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सांपला पालिका के रण में निर्दलीय उम्मीदवारों का पलड़ा भारी रहा है। कुल 16 वार्डों में से 10 वार्डों में निर्दलीय (Independent) प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है, जबकि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में 6 सीटें आई हैं। भाजपा की इन 6 सीटों में वार्ड नंबर 3 की वो सीट भी शामिल है, जहाँ पार्टी उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। सुबह करीब 10 बजे तक सभी वार्डों के परिणाम पूरी तरह स्पष्ट हो गए।


वार्ड 16 और 9 में रहा सांसें रोक देने वाला मुकाबला

इस चुनाव में कई वार्डों में बेहद कड़ा और नजदीकी मुकाबला देखने को मिला, जहाँ हार-जीत का अंतर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। सबसे रोमांचक मुकाबला वार्ड नंबर 16 में हुआ, जहाँ भाजपा के उम्मीदवार अश्वनी को कुल 292 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी तजेन्द्र को 290 वोट मिले। अश्वनी ने महज 2 वोटों के बेहद बारीक अंतर से जीत दर्ज की।

इसी तरह वार्ड नंबर 9 में भी कांटे की टक्कर रही, जहाँ भाजपा के अजीत ने अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार सुमित कुमार को मात्र 3 वोटों से मात दी। अजीत को 339 और सुमित को 336 वोट मिले। वहीं, वार्ड नंबर 11 में भी मुकाबला नजदीकी रहा, जहाँ भाजपा की रविका ने कविता (निर्दलीय) को 14 वोटों से पराजित किया। इसके विपरीत, वार्ड नंबर 3 से भाजपा के महेश श्यामलाल के सामने कोई अन्य उम्मीदवार न होने के कारण वे बिना चुनाव लड़े ही निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए।

सांपला नगर पालिका के सभी 16 वार्डों की विस्तृत विजेता सूची

चुनाव परिणाम के अनुसार, सांपला के सभी वार्डों में विजेता और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को मिले वोटों का पूरा विवरण नीचे दी गई तालिका में देखा जा सकता है:

वार्ड नंबरविजेता उम्मीदवारपार्टीप्राप्त वोटनिकटतम प्रतिद्वंद्वीपार्टीप्राप्त वोट
वार्ड 1मोहन लालनिर्दलीय549रमेशभाजपा256
वार्ड 2सुमितनिर्दलीय329हेमन्तभाजपा208
वार्ड 3महेशभाजपानिर्विरोध------
वार्ड 4अनिशनिर्दलीय290दिलबाग सिंहनिर्दलीय216
वार्ड 5सुनिलनिर्दलीय520संजय कुमारभाजपा273
वार्ड 6विकासभाजपा375शिव कुमारनिर्दलीय347
वार्ड 7पिंकी देवीनिर्दलीय309पिंकी रानीनिर्दलीय242
वार्ड 8सुमितनिर्दलीय201अजयभाजपा129
वार्ड 9अजीतभाजपा339सुमित कुमारनिर्दलीय336
वार्ड 10मीनाक्षीभाजपा387नेहानिर्दलीय171
वार्ड 11रविकाभाजपा393कवितानिर्दलीय379
वार्ड 12मनीषनिर्दलीय624मनोज कुमारनिर्दलीय286
वार्ड 13आरतीनिर्दलीय392सोनियाभाजपा176
वार्ड 14सुषमा कुमारीनिर्दलीय345आशाभाजपा310
वार्ड 15सोनियानिर्दलीय465अन्जुभाजपा330
वार्ड 16अश्वनीभाजपा292
Advertisement
×