Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बाइक सवार युवकों ने फोटोग्राफर पर गोली चलाई, युवक गंभीर घायल

माछरौली गांव की घटना, आरोपी फरार जिले के माछरौली गांव में सोमवार को दिनदहाड़े अपाचे बाइक पर सवार युवकों ने फोटोग्राफर जगत सिंह पर फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। गोली उसके होठ को छूते हुए निकल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

माछरौली गांव की घटना, आरोपी फरार

जिले के माछरौली गांव में सोमवार को दिनदहाड़े अपाचे बाइक पर सवार युवकों ने फोटोग्राफर जगत सिंह पर फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। गोली उसके होठ को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घायल जगत सिंह ने मीडिया को बताया कि उसने कुछ माह पहले प्रेम विवाह किया था और उसे शक है कि हमले के पीछे उसके ससुराल पक्ष की भूमिका हो सकती है।

Advertisement

इससे पहले भी उसके साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट की जा चुकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामला जांच के दायरे में है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के समय हमलावर हेलमेट पहने थे, जिससे घायल युवक उनका चेहरा पहचान नहीं पाया।

Advertisement

Advertisement
×