Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Water Crisis Bhiwani : भिवानी में गहराया पेयजल संकट, 5 महीने से लोग परेशान

एक दिन छोड़कर मात्र 10 मिनट मिल रहा पानी, लोगों का फूटा गुस्सा, सांसद धर्मबीर सिंह को सौंपा ज्ञापन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
 पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर सांसद धर्मबीर सिंह को ज्ञापन सौंपते क्षेत्रवासी। -हप्र
Advertisement
Water Crisis Bhiwani :  भीषण गर्मी के बीच भिवानी शहर के कई इलाकों में पिछले पांच महीने से पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। बार-बार चक्कर काटने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई न होने से खफा लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान निवासियों ने भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भगवान दास कालिया के नेतृत्व में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई।

कालिया ने बताया कि दादरी गेट, ढाणा रोड, हनुमान गेट और जैन चौक सहित कई क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लोगों को एक दिन छोड़कर मात्र 10 मिनट पानी मिल रहा है, जिससे दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। आरोप है कि शहर के हिस्से का पानी गांव हालुवास में 8 घंटे सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित कर जल्द समस्या का हल नहीं निकाला, तो वे चुप नहीं बैठेंगे।

Advertisement

सांसद ने दिए लाइन जोड़ने के निर्देश

सांसद धर्मबीर सिंह ने लोगों को तुरंत समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने मौके पर ही पाइपलाइन को मुख्य चौक से जोड़कर सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से पानी व्यर्थ न बहाने और जल संरक्षण की अपील की। इस मौके पर नीलम, बिमला, संतरा, सावित्री, गुड्डी सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×