Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बीसीसीआई ने मनाया होली मिलन समारोह

गौरैया टूरिस्ट काम्पलेक्स में हुआ आयोजन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
होली मिलन समारोह में शिरकत करते एसडीएम, एसीपी व अन्य अतिथि। -निस
Advertisement
उद्यमियों के संगठन बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बी.सी.सी.आई.) की ओर से गौरैया टूरिस्ट काम्पलेक्स में सोमवार को होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में डी.सी.पी. मयंक मिश्रा, एस.डी.एम. अभिनव सिवाच, ए.सी.पी. प्रदीप खत्री समेत कई अन्य विभागों से अधिकारियों व काफी संख्या में उद्यमियों, व्यापारियों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले अतिथियों ने कहा कि होली प्यार और भाईचारे का त्यौहार है। इसे आपस में मिलजुलकर मनाना चाहिए।

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का बी.सी.सी.आई. प्रधान सुभाष जग्गा, विकास आनंद सोनी, पवन जैन, नरेंद्र छिकारा, जे.के. अग्रवाल समेत कई अन्य उद्यमियों ने सभी का तिलक कर व पटका पहनाकर सम्मान किया। सभी को चंदन का टीका लगाकर इस पर्व की खुशियां मनाई। कार्यक्रम में पहुंचे कलाकारों ने हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी गीतों पर भी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने बेहतरीन गीत व डांस की प्रस्तुती देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

Advertisement

इस समारोह में न केवल बहादुरगढ़ के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों के बल्कि झज्जर के अलावा अन्य कई क्षेत्रों के उद्यमी भी पहुंचे। कार्यक्रम में महिला कलाकारों द्वारा होली गीतों पर जबरदस्त डांस किया और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम दौरान एस.डी.एम. अभिनव सिवाच ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी संदेश दिया।

Advertisement

Advertisement
×