Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय पहलवानों की नर्सरी बलाली के स्टेडियम में सुविधाओं का टोटा

बिजली-पानी के अभाव में जूझ रहे खिलाड़ी, ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन देश को अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फोगाट, बबीता फोगाट और विनेश फोगाट जैसी प्रतिभाएं देने वाले गांव बलाली का खेल स्टेडियम आज खुद बुनियादी सुविधाओं के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी के गांव बलाली के कुश्ती हाल में बिना बिजली कनेक्शन लगाये गये एसी। -हप्र
Advertisement

बिजली-पानी के अभाव में जूझ रहे खिलाड़ी, ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

देश को अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फोगाट, बबीता फोगाट और विनेश फोगाट जैसी प्रतिभाएं देने वाले गांव बलाली का खेल स्टेडियम आज खुद बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बने कुश्ती स्टेडियम और एसी रेसलिंग हॉल में बिजली, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं के अभाव के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्टेडियम की समस्याओं को लेकर अधिवक्ता राहुल फोगाट के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त मनदीप कौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि खेल परिसर में आज तक नियमित बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाया है, जिसके चलते एसी रेसलिंग हॉल का लाभ खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा।

Advertisement

इसके अलावा खिलाड़ियों और बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों में अभ्यास करने को मजबूर हैं। अधिवक्ता राहुल फोगाट ने कहा कि बलाली गांव ने देश को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। ऐसे में स्टेडियम की अनदेखी प्रतिभाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।

Advertisement

उपायुक्त मनदीप कौर ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि खेल और खिलाड़ियों के हित में स्टेडियम की सभी कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक कदम जल्द उठाए जाएंगे।

Advertisement
×