Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बजट में बाढड़ा हलका को मिल सकती है विकास की सौगात, तेज होंगे काम : पातुवास

प्रदेश की नायब सरकार ग्रामीण विकास को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र को आने वाले बजट में कई अहम योजनाओं की सौगात मिलने की पूरी उम्मीद है। यह बात भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने रविवार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बाढड़ा में अपने निवास पर जन समस्याएं सुनते विधायक उमेद पातुवास। -हप्र
Advertisement
प्रदेश की नायब सरकार ग्रामीण विकास को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र को आने वाले बजट में कई अहम योजनाओं की सौगात मिलने की पूरी उम्मीद है। यह बात भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने आवास पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कही।

विधायक ने कहा कि एक सेवक के रूप में उन्होंने क्षेत्र से जुड़ी हर जरूरी मांग सीएम नायब सैनी तक पहुंचाई है। उन्हें विश्वास है कि बाढड़ा उपमंडल में ग्रामीण संपर्क सड़कों, शिक्षा, चिकित्सा और बिजली क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिप चेयरमैन मंदीप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर, डा. अजय भांडवा शमशेर पंचगांव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×