Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

जमीनी विवाद में घर पहुंचकर की तोड़फोड़, केस दर्ज

कनीना सदर थाना क्षेत्र के गांव स्याणा में जमीनी विवाद को लेकर गाड़ी रुकवाकर मारपीट का प्रयास करने और घर पहुंचकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
कनीना सदर थाना क्षेत्र के गांव स्याणा में जमीनी विवाद को लेकर गाड़ी रुकवाकर मारपीट का प्रयास करने और घर पहुंचकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव स्याणा निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसका गांव के नरेश के साथ कनीना अदालत में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

25 सितंबर को वह अदालत से कार में गांव लौट रहा था। एनएच-152डी अंडरपास के पास मोटरसाइकिल सवार नरेश और सतबीर ने उसकी कार के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया और मारपीट का प्रयास किया। ओमप्रकाश किसी तरह कार को कट मारकर वहां से निकल गया। पीड़ित सायं के समय अपने घर पहुंचा तो आरोपी पक्ष के नरेंद्र ने हाथ में डंडा लेकर उन पर हमला करने की नीयत से पीछा किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×