Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मोहन हत्याकांड में संलिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पहले ही तीन को कर चुकी गिरफ्तार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
23 दिसंबर को गांव बहाला निवासी खाद-बीज विक्रेता मोहन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए धारूहेड़ा निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जिला सोनीपत के गांव पिनाना निवासी जयभगवान उर्फ सोनू महाल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गांव बहाला के दुष्यंत ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके पिता मोहन ने गांव में मोहन ट्रेडर्स के नाम से एक खाद-बीज की दुकान की हुई है। 23 दिसंबर की शाम को एक इंडेवर गाड़ी से उतरे दो युवकों ने दुकान में घुस कर उसके पिता के सिर में गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। दुष्यंत ने अपने पिता की हत्या के पीछे हिसार के जयप्रकाश उर्फ जयवीर पर शक जाहिर किया था।

Advertisement

पुलिस ने दो आरोपी हिसार के मोहब्बतपुर के जयप्रकाश उर्फ जयवीर, जिला सोनीपत के गांव भटगांव के प्रदीप उर्फ सुंडा व गांव नसीरपुर के साहिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी प्रदीप उर्फ सुंडा पर 20 हजार तथा साहिल पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने गत 12 जनवरी की रात को 20 हजार रुपये के इनामी जयभगवान उर्फ सोनू महाल को रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास मुठभेड़ के दौरान काबू किया था। अब सीआईए धारूहेड़ा ने जयभगवान उर्फ सोनू को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है और पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Advertisement
×