Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वार्षिकोत्सव बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच : सांसद धर्मबीर

इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 28वां वार्षिक उत्सव संपन्न स्थानीय विद्या नगर स्थित इंडियन सीनियर सेकaडरी स्कूल में रविवार को विद्यालय का 28वां वार्षिकोत्सव उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में अतिथियों का स्वागत करते विद्यालय स्टाफ सदस्य। -हप्र
Advertisement

इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 28वां वार्षिक उत्सव संपन्न

स्थानीय विद्या नगर स्थित इंडियन सीनियर सेकaडरी स्कूल में रविवार को विद्यालय का 28वां वार्षिकोत्सव उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ महंत चरणदास और अधिवक्ता अविनाश सरदाना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त मंच है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और मंच संचालन का कौशल विकसित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और निरंतर परिश्रम के महत्व को समझने की प्रेरणा दी।

Advertisement

विद्यालय संचालक पवन मेहता ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रधानाचार्या बबीता मेहता ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सफल पूर्व छात्रों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Advertisement
×