Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बेजुबानों की मौत पर भड़का गुस्सा, गौरक्षा दल ने लापरवाह अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग

एंबुलेंस सेवा के नाम पर की जा रही है महज खानापूर्ति : परमार बेजुबान जानवरों के इलाज के लिए चलाई जा रही डायल 1962 एंबुलेंस सेवा की कथित लापरवाही के खिलाफ गौरक्षा दल ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में धरने पर बैठे गौसेवक। -हप्र
Advertisement

एंबुलेंस सेवा के नाम पर की जा रही है महज खानापूर्ति : परमार

बेजुबान जानवरों के इलाज के लिए चलाई जा रही डायल 1962 एंबुलेंस सेवा की कथित लापरवाही के खिलाफ गौरक्षा दल ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मृत कुत्तों और एक बछड़े को लेकर स्थानीय राजकीय वेटनरी पॉलीक्लीनिक के सामने धरना दिया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

गौरक्षा दल के प्रधान संजय परमार ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद एंबुलेंस सेवा केवल कागजों तक सीमित रह गई है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक तय है, लेकिन कई बार सूचना देने के बावजूद वे मौके पर नहीं पहुंचे। हाल ही में बीमार पशुओं के इलाज के लिए सात शिकायतें दर्ज कराई गईं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Advertisement

उन्होंने कहा कि समय पर इलाज न मिलने के कारण दो कुत्तों और एक बछड़े की दर्दनाक मौत हो गई। परमार ने इसे प्रशासन और संबंधित डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा।

Advertisement

Advertisement
×