Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना भी जरूरी : घनश्याम सर्राफ

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने निकाली साइकिल यात्रा राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर रविवार को खेल विभाग की ओर से साइकिल यात्रा आयोजित की गई। विधायक घनश्याम सर्राफ...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना करते विधायक घनश्याम सर्राफ। -हप्र
Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने निकाली साइकिल यात्रा

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर रविवार को खेल विभाग की ओर से साइकिल यात्रा आयोजित की गई। विधायक घनश्याम सर्राफ ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खिलाड़ियों ने साइकिल चलाकर आमजन को स्वस्थ जीवन, नियमित व्यायाम, शारीरिक फिटनेस और खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव ने विधायक सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं को मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों से प्रेरणा लेने की अपील की।

Advertisement

कार्यक्रम के विशेष अतिथि सूबेदार मेजर सेल्वराज ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और मेहनत की भावना पैदा करते हैं। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के खेलों के प्रति समर्पण और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बास्केटबॉल कोच सुमित, हैंडबॉल कोच हरिस्वरूप, हॉकी कोच नीरज, एथलेटिक्स कोच देवेंद्र, कुश्ती कोच सुरेश व हरेंद्र सहित अन्य प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×