Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एमडीयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट (पुरुष) चैंपियनशिप शुरू

प्रतियोगिता में देशभर की 51 यूनिवर्सिटीज के करीब 350 खिलाड़ी ले रहे भाग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन 9 रोहतक 3: एमडीयू रोहतक में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट (पुरुष) चैम्पियनशिप के शुभारंभ के अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व
Advertisement
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर स्थित डॉ. मंगल सेन मल्टीपर्पज जिम्नेजियम हॉल में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट (पुरुष) चैम्पियनशिप का शुभारंभ कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने की। प्रतियोगिता में देशभर की 51 यूनिवर्सिटीज के करीब 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने खिलाड़ियों से खेल भावना, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता को दिमाग पर और असफलता को दिल पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी सम्मान के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की सलाह दी। इस दौरान कुलपति व कुलसचिव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट का आकर्षक डेमो भी प्रस्तुत किया। कुलपति ने टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर को स्मृति चिह्न देने की घोषणा की।

Advertisement

कार्यक्रम के प्रारंभ में एमडीयू खेल परिषद की अध्यक्ष डॉ. राजवंती शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने प्रतियोगिता की रूपरेखा रखी। मंच संचालन ताइक्वांडो कोच अशोक कुमार ने किया तथा आयोजन सचिव व सहायक निदेशक खेल डॉ. तेजपाल ने आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर टेक्निकल डायरेक्टर इरफान खान, शिक्षा संकाय के डीन प्रो. जितेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. भगत सिंह राठी, हेल्थ सेंटर प्रभारी डॉ. स्वाति सिंह, गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश कौशिक, डॉ. जयपाल धनखड़, डॉ. मस्तराम, पीआरओ पंकज नैन, खेल प्रशिक्षक, टीम इंचार्ज, स्टाफ सदस्य व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Advertisement
×