Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

खेलों को अपनाएं, नशे को दूर भगाएं : संतोष यादव

सलीमपुर में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का किया आह्वान गांव सलीमपुर (तुर्कियावास) में शुक्रवार को वॉलीबॉल (स्मैशिंग) टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने मुख्य अतिथि के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गांव सलीमपुर में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में संबोधित करतीं पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव। -निस
Advertisement

सलीमपुर में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का किया आह्वान

गांव सलीमपुर (तुर्कियावास) में शुक्रवार को वॉलीबॉल (स्मैशिंग) टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि माजरी धाम के सुमित गिरी महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संतोष यादव ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, सेवा और अनुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इससे युवाओं में मानसिक मजबूती, अनुशासन, धैर्य और टीम भावना भी विकसित होती है। संतोष यादव ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Advertisement

उन्होंने कहा, खेलों को अपनाएं, नशे को दूर भगाएं। अगर जीवन में कोई नशा करना है तो देश के लिए मेडल जीतने का होना चाहिए। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजक अश्वनी यादव और उनकी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर रत्ती राम, वेद प्रधान, हवा सिंह, रामनिवास, जसवंत प्रधान, ओम प्रकाश, कुबेर सिंह, राजकुमार, जय सिंह, राजा राम, सुनील और हंसराज सहित अनेक ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×