Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्रेन के आगे कूदी युवती को जान पर खेलकर बचाया

जीआरपी की हेड कांस्टेबल व एसपीओ ने दिखाई बहादुरी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
 रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर एक भयावह नजारा उस समय देखने को मिला, जब प्लेटफार्म पर आ रही मालगाड़ी के आगे एक युवती कूद गई। लेकिन 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोए' वाली कहावत उस समय चरितार्थ हुई, जब जीआरपी के दो अधिकारियों ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए पटरी पर कूद उसकी जान बचाई।

समाचारों के अनुसार रविवार की देर रात जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक युवती संदिग्ध अवस्था में लावारिश घूम रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी हेड कांस्टेबल अनिता व एसपीओ मुकेश कुमार वहां पहुंचे और युवती को बिठा कर उससे बातचीत करने लगे। युवती ने बताया कि वह महाराष्ट्र से घर छोड़कर आई है। अभी दोनों अधिकारी उससे बात कर ही रहे थे कि युवती तेजी से दौड़कर ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी के आगे कूद गई। यह नजारा देखकर सभी की सांसे थम गई। दोनों अधिकारी एक पल गंवाए बिना युवती के पीछे ट्रैक पर कूद पड़े और उसे पकड़कर ट्रैक व प्लेटफार्म में बने स्पेस दबा कर रखा। ताकि वह पहियों के बीच न आ सके। लेकिन युवती ने भी स्वयं का छुड़वाने का भरकस प्रयास किया। लेकिन दोनों अधिकारियों ने जब तक ट्रेन नहीं गुजर गई, तब तक पकड़कर रखा। ट्रेन गुजरने के बाद उसे सकुशल बाहर निकाला।

Advertisement

जीआरपी थाना के प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि युवती को कोई चोट नहीं आई है। हमारे दोनों अधिकारियों अनिता व मुकेश ने जान की परवाह न करते हुए असाधारण, साहस व सर्तकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखकर काउंसलिंग कराई जा रही है। उसके परिवार से भी संपर्क किया गया है। काउंसलिंग के दौरान पता चलेगा कि वह क्यों सुसाइड करना चाहती थी।

Advertisement

Advertisement
×