Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जनता से जीवंत जुड़ाव ने कृष्णपाल गुर्जर को बनाया जनमानस का नेता

भाजपा में आम कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री के पद पर पहुंचे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
जनता से जीवंत जुड़ाव ही केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को जनमानस का नेता बनाता है। आज के आधुनिक दौर में कार्यकर्ताओं से सीधा व चारों पहर जुड़ाव, साथी व सहयोगी की भूमिका उनको अन्य नेताओं से अलग करती है। प्रशासन से लेकर संसद तक कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र, अंत्योदय कल्याण व सबका साथ, सबका-विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को आत्मसात करने का सतत प्रयास और अनूठी कार्यशौली से वह जहां भी जिस भी पद पर रहे हर जगह अपनी विशेष छाप छोडने में सफल रहे हैं, जिसका लाभ हरियाणा के साथ-साथ देश के कई प्रांतों में भाजपा को मिलता दिख रहा है।

लोगों के दिलों में भाई व बेटा के अलावा जनसेवक की छवि बना चुके श्री गुर्जर को यहां की जनता अब उन्हें विकास पुरूष के रूप में देखती है। इसी का परिणाम है कि एक तरफ जहां फरीदाबाद लोकसभा की जनता ने भी उन्हें लगातार तीसरी बार बडी जीत देकर उन्हें सही मायनों में जन-नेता साबित किया तो वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें लगातार तीसरी बार केन्द्रीय राज्यमंत्री का पद देकर उन्हें देश के ताकतवर और अपने विश्वासपात्र मंत्री अमित शाह के साथ अटैच कर जनता को एक तरह से संदेश दिया कि वह मोदी के दुलारे हैं। यही कारण है कि न केवल भाजपा में बल्कि दूसरी पार्टियों के नेता भी अब खुले मंच से उन्हें राष्ट्रीय नेता मानते हुए खुलकर उनके कसीदे पढ़ते नजर आते हैं, जिससे उनका राजनीतिक कद अब पूरे देश में बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

पूर्व में जिस तरह से उन्होंने हरियाणा के अलावा कर्नाटक, बिहार और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में डयूटी सौंपी गई उससे उनकी छवि मोदी और शाह के दिलों में निखरकर सामने आई है। वहीं उनकी इसी लोकप्रियता का नजारा आज यहां स्पष्ट देखने को मिल रहा है। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर इलाके में चहुंओर लगे शुभकामना संदेश के होर्डिंग व बैनर उनकी लोकप्रिय छवि को दर्शाते नजर आ रहे हैं, यह नजारा किसी भी नेता की लोकप्रियता को बयां करता दिखता है।

Advertisement

बता दें कि एक आम कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत करने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचे देश के लोकप्रिय जननेता के रूप में अपनी छवि स्थापित कर चुके हैं।

मेवला महाराजपुर के चौ. हंसराज जेलदार के यहां 4 फरवरी 1957 को जन्मे कृष्णपाल गुर्जर का पारिवारिक, सामाजिक दायित्व और जन सरोकारों से लगाव ही इन्हें छात्र राजनीति में लेकर आया। वह 1978 में जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में छात्र यूनियन के महासचिव, 1994 में भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर नगर निगम पार्षद बनने के बाद से उन्होंने राजनीति में कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। मेवला महाराजपुर विधानसभा हलके से 1996 में विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर तत्कालीन बंसीलाल सरकार में परिवहन मंत्री बने और उसके बाद भाजपा विधायक दल के नेता बनकर विधानसभा में पुरजोर तरीके से प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को उठाया। भाजपा हाईकमान ने भी कृष्णपाल गुर्जर को हरियाणा में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाते हुए प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने का काम किया व युवाओं को सक्रिय राजनीति में लाकर पार्टी के लिये मजबूत संगठन खड़ा कर दिया।

वर्ष 2014 में कृष्णपाल गुर्जर ने केंद्रीय राजनीति में कदम रखा और पहले ही लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद से 4 लाख 66 हजार 873 रिकार्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया। भाजपा हाईकमान ने उनकी अच्छी कार्यशैली व पार्टी के प्रति समर्पण के चलते उन पर विश्वास जताया। गुर्जर ने अपनी मेहनत से पूरे देश में न केवल अपने समाज को एकत्रित कर भाजपा से जोड़ा अपितु जीवन मूल्यों व कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है, के संदेश को लाखों कार्यकर्ताओं को संप्रेषित करने में कामयाब रहे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाओं में कृष्णपाल गुर्जर फिर से भाजपा की टिकट पर चुनावी रण में उतरे और इस बार 6 लाख 38 हजार 239 रिकार्ड मतों के अंतर से चुनाव जीतकर देशभर में तीसरी बड़ी जीत हासिल की।

Advertisement
×