Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हांसी में गेहूं की फसल में भीषण आग, 10 एकड़ में फाने जले

तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, दमकल और ग्रामीणों की मशक्कत से काबू हांसी सदर थाना क्षेत्र के गांव मसूदपुर में रविवार दोपहर करीब 2 बजे गेहूं की पकी हुई फसल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हांसी के गांव मसूदपुर में खेतों मे लगी आग। -निस
Advertisement

तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, दमकल और ग्रामीणों की मशक्कत से काबू

हांसी सदर थाना क्षेत्र के गांव मसूदपुर में रविवार दोपहर करीब 2 बजे गेहूं की पकी हुई फसल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और तेज हवाओं के कारण आसपास के खेतों तक फैल गई, जिससे बड़े इलाके में फसल जलकर राख हो गई। घटना मसूदपुर के बिजली घर के पास की है।

सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर व हैरो जैसे कृषि उपकरणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। साथ ही डायल 112 पर सूचना देकर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इस हादसे में किसान विनोद की करीब डेढ़ एकड़ खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

Advertisement

वहीं धर्मपाल, अजय, साहिल और रामफल के लगभग 8 से 10 एकड़ में रखे गेहूं के फाने भी आग की चपेट में आकर जल गए। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Advertisement

Advertisement
×