Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विकसित भारत की नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट : डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने केंद्रीय बजट को सराहा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करतीं भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता। -निस
Advertisement
भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय बजट पर कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट है। बजट केवल वित्तीय आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि जन-जन की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने वाला स्पष्ट विजन है, जो भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाएगा।

डॉ. अर्चना गुप्ता सोमवार को मंगल कमल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बजट में राजकोषीय अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हुए बजट घाटा 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखा गया है, जो यह दर्शाता है कि सरकार विकास और वित्तीय संतुलन दोनों को साथ लेकर चल रही है। लम्बी अवधि में आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर देते हुए रेलवे के 7 प्रमुख कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी, उद्योगों को गति मिलेगी और लाखों नए रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सेमीकंडक्टर विकास के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रावधान ऐतिहासिक है। इससे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा, आयात पर निर्भरता घटेगी और देश वैश्विक सप्लाई चेन का मजबूत केंद्र बनेगा।

Advertisement

डॉ. गुप्ता ने बताया कि एमएसएमई सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान छोटे उद्योगों के लिए संजीवनी साबित होगा। टियर-2 और टियर-3 शहरों में उद्यमिता को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। युवाओं को कोऑपरेटिव मित्र बनाकर एमएसएमई से जोड़ने की पहल रोजगार सृजन के नए अवसर खोलेगी। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल पार्क स्थापित कर भारत को वैश्विक वस्त्र बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाया जाएगा। इससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, केंद्रीय बजट कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ. दिनेश घिलौड़, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, पूर्व चेयरमैन प्रतिभा सुमन एवं जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×