Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 9.46 करोड़ रुपये की ठगी

रेवाड़ी पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
गांव पीथनवास के एक व्यक्ति से स्टॉक मार्केट में इंवेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 9.46 करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के कालकाजी के अरावली अपार्टमेंट निवासी अनिर्बंन भट्टाचार्य के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।जांचकर्ता पुलिस अधिकारी ने कहा कि गत वर्ष 22 सितंबर को गांव पीथनवास के जयकृष्ण आभीर ने शिकायत दी थी कि वह 24 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ा था। जिसके बाद उसका व्हाट्सएप पर कुछ लोगों से संवाद होना शुरू हो गया। उन्होंने उससे स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने की बात कह कर एक मोबाइल एप्लीकेशन मोबाइल में इन्सटॉल करवा दी। इसके बाद आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9 करोड़ 46 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

जब उसने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त 9 आरोपी अजय ओमपाल, पृथ्वी राज चौहान, तरुण चंद्रम झा, शुभम माली, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद अबूबकर सिद्दकी, संजीव कुशवाह, संदीप कुमार व रवि कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने अनिर्बंन भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। उसके बैंक खाते में 69 लाख रुपये गए थे। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×