Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हांसी में 8 और हिसार में 3 नए रिहायशी सेक्टर किए जाएंगे विकसित

विधानसभा में मंत्री विपुल गोयल ने किया स्पष्ट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
Advertisement
हरियाणा में अवैध कॉलोनियों के कारण आम जनता को होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाने के संकेत दिए हैं। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत कॉलोनियों पर सख्ती की जाएगी और सुनियोजित शहरी विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसी योजना के तहत प्रदेश के कई शहरों में नए रिहायशी सेक्टर विकसित करने की तैयारी की जा रही है, जिनमें हिसार और हांसी प्रमुख रूप से शामिल हैं सरकार की योजना के अनुसार हिसार और हांसी में कुल 2284 एकड़ भूमि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से अधिग्रहित की जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार इस प्लान के तहत हिसार में 3 और हांसी में 8 नए रिहायशी सेक्टर विकसित किए जाएंगे।

Advertisement

यह पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी और अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में भूमि खरीद का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेशभर में लगभग 1.67 लाख एकड़ भूमि पर नए सेक्टर बसाने की रूपरेखा तैयार की गई है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से जमीन खरीदी जाएगी। इन सेक्टरों में रिहायशी के साथ-साथ व्यावसायिक क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे ताकि संतुलित शहरी विस्तार सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

Advertisement
×