Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एयू बैंक से सहकारी बैंक शाखा में ट्रांसफर होंगे पंचायत के 8.67 करोड़

आईडीएफसी बैंक फ्रॉड केस में सरकारी फैसले का असर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ रुपए के फ्रॉड का खुलासा होने पर हरियाणा सरकार द्वारा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक व एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में सरकारी फंड के खातों को बंद करने के निर्देश के बाद अलेवा खंड के बधाना गांव के 8.67 करोड़ रुपए के पंचायत फंड के एयू बैंक की जींद शाखा से अलेवा कस्बे के सहकारी बैंक में ट्रांसफर होने की उम्मीद बन गई है।

बता दें कि बधाना ग्राम पंचायत को सरकार ने 8.67 करोड़ रुपए की राशि उस 37 एकड़, पांच कनाल व 9 मरले जमीन के लिए जारी की थी जो सफीदों-जींद सड़क को चौड़ा करने की प्रक्रिया में सड़क के साथ खड़े पेड़ों के कटान की एवज में पौधारोपण के लिए वन विभाग के नाम तब्दील की गई है।

Advertisement

सरकार ने यह शामलात जमीन कलेक्टर रेट पर ग्राम पंचायत से खरीद कर वन विभाग के नाम की है, जिसकी कीमत यह राशि एयू बैंक की जींद शाखा में 28 जनवरी को जमा करा दी गई थी। इसके बावजूद ग्राम पंचायत बधाना के प्रतिनिधि इस राशि को अलेवा की सहकारी बैंक शाखा के ग्राम पंचायत के खाते में जमा कराने की मांग करते रहे। आज बधाना के सरपंच राममेहर ने बताया कि एयू बैंक शाखा प्रबंधक आज दफ्तर में नहीं थे। उनसे फोन पर बात हुई है, जिन्होंने कहा है कि वह कल ग्राम पंचायत के अनुरोध पर इस राशि को अलेवा के सहकारी बैंक के ग्राम पंचायत के खाते में ट्रांसफर कर देंगे।

Advertisement

Advertisement
×