Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चुनाव खर्च लेखा न देने पर जिला परिषद के 29 उम्मीदवार अयोग्य घोषित

रेवाड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी ने की कार्रवाई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अभिषेक मीणा ने जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले 29 उम्मीदवारों द्वारा चुनाव खर्च रजिस्टर जमा न करवाने पर आगामी 5 वर्षों के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि निर्देशानुसार चुनाव खर्च लेखा रजिस्टर चुनाव परिणाम जारी होने के एक माह के अन्दर-अन्दर जमा करवाना होता है। जिला परिषद के 48 उम्मीदवारों ने 2022 में चुनाव अपने-अपने वार्डों से चुनाव लड़ा था। लेकिन 29 जिला परिषद उम्मीदवारों द्वारा अपना चुनाव खर्च रजिस्टर अभी तक जमा नहीं करवाया गया और न ही निजी सुनवाई के दौरान उपस्थित हुए।

डीसी ने जारी आदेश में वार्ड नंबर-1 के सुरेन्द्र कुमार बव्वा, चन्द्रदीप खुर्शीदनगर, अजीत झौलरी, वार्ड नंबर-3 के प्रेम कुमार कोसली, वार्ड नंबर-4 सुनील कुमार गुरावडा, वार्ड नंबर-5 मंजू बाला बाबड़ोली, उर्मिला चौकी नंंबर 2, मीना बेरली कलां, जया यादव बिहारीपुर, वार्ड नंबर-6 अनिल कुमार डहीना, सुरेश गोठडा टप्पा डहीना, वार्ड नंबर-8 संदीप कुमार ढाणी कोलाना, राजबीर अहरोद, गोपीराम खोल, विराट ढाणी शोभा, वार्ड नंबर-10 लक्ष्मीबाई लिसाना, वार्ड नंबर-13 अनिरुद्ध नन्दरामपुर बास, राजेश कुमार रसगण, वार्ड नंबर-14 राजेन्द्र प्रसाद राजपुरा इस्तमुरार, कृष्ण कुमार खोरी, दयानन्द धामलावास, देवेन्द्र सिंह बधराना, वार्ड नंबर-15 मंजूबाला मसानी, रेणू गोलियाकी, कोमल नंगली गोधा, वार्ड नंबर-16 मंजू मुकुन्दपुर बसई, वार्ड नंबर-17 अजय कुमार, विरेन्द्र सिंह शाहपुर, वार्ड नंबर-18 की सुदेश देवी झाबुआ को चुनाव खर्च रजिस्टर जमा न करवाने के कारण आगामी 5 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×