Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

गेहूं एमएसपी में 25 रुपये बढ़ोतरी किसानों के साथ जुल्म : भारद्वाज

पूर्व विधायक बोले- किसानों को फसल का उचित मूल्य मिले पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिव शंकर भारद्वाज ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को किसानों के साथ जुल्म...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पूर्व विधायक बोले- किसानों को फसल का उचित मूल्य मिले

पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिव शंकर भारद्वाज ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को किसानों के साथ जुल्म बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए और सरकार को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

डॉ. शिव शंकर भारद्वाज।
डॉ. शिव शंकर भारद्वाज।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारद्वाज ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस पिछले कई दिनों से इसके खिलाफ सड़कों पर है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने एक वर्ष पहले ही अपनी टीम तैयार कर कथित वोट चोरी के मामले को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे पर भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री को पंजाब से हरियाणा के पानी के हक का मुद्दा उठाना चाहिए। पंजाब सरकार एसवाईएल का पानी रोक रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों और प्रदेश के हित से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम उठाने चाहिए।

Advertisement

Advertisement
×