Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जमालपुर कॉलोनी पार्क में युवक की गोली मारकर हत्या

जमालपुर कॉलोनी के एक पार्क में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब दो अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रदीप उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
जमालपुर कॉलोनी के एक पार्क में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब दो अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रदीप उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रदीप के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पुलिस की निगरानी में था।जमालपुर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि प्रदीप शाम के समय पार्क में टहल रहा था, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×