Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंजाबी विवि में उद्यमिता और मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला

पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में शुक्रवार को डायरेक्टोरेट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स तथा एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन एंड करियर हब द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कुलपति डॉ. जगदीप सिंह ने की। कार्यशाला में विभिन्न देशों के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुलपति...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंजाबी विश्व विद्यालय पटियाला में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में उपस्थित अतिथि। -निस
Advertisement
पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में शुक्रवार को डायरेक्टोरेट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स तथा एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन एंड करियर हब द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कुलपति डॉ. जगदीप सिंह ने की। कार्यशाला में विभिन्न देशों के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुलपति डॉ. जगदीप सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आज के समय में पारंपरिक नौकरियों की बजाय युवाओं को उद्यमी बनने की ओर प्रेरित करने और अनुकूल वातावरण की विशेष आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र की अनदेखी नहीं की जा सकती। शैक्षणिक संस्थानों को इस दिशा में विशेष पहल करनी चाहिए।डॉ. दमनजीत संधू, डीन, इंटरनेशनल अफेयर्स ने उद्यमिता में मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक कल्याण की अहम भूमिका पर जोर दिया। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित कर्टिन यूनिवर्सिटी से आईं प्रोफेसर रेखा कौल ने नवाचारी सोच के विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. कृष्ण कुमार एडिशनल प्रोफेसर, क्लिनिकल साइकोलॉजी, विभाग-साइकेट्री, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ ने श्रोताओं को तनाव के मूड और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी दी। अमेरिका की न्यूजर्सी सिटी यूनिवर्सिटी से आए डॉ. वानाश्री एन जोशी ने कॉलेज विद्यार्थियों के लिए आवश्यक जीवन कौशलों पर विशेष चर्चा की कार्यशाला के अंत में डॉ. जगप्रीत कौर, समन्वयक, डायरेक्टोरेट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने समापन टिप्पणियां प्रस्तुत करते हुए सभी का धन्यवाद किया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×