Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

महिला ऑटो रिक्शा चालक ने गला दबाकर की पति की हत्या

समाना सदर थाने के गांव कुलारां में एक आटो रिक्शा चालक महिला ने आधी रात को अपने पति की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
समाना सदर थाने के गांव कुलारां में एक आटो रिक्शा चालक महिला ने आधी रात को अपने पति की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल समाना भेज दिया गया है। मामले के जांच अधिकारी और मवी कलां पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि मृतक आत्मा सिंह (38) निवासी गांव कुलारां के पिता हंसा सिंह के मुताबिक, उनके बेटे की शादी 3 साल पहले रानी कौर (निवासी गांव शाहपुर) से हुई थी। रानी कौर की यह दूसरी शादी थी और पहली शादी से उसका एक बेटा है।

मृतक के पिता के मुताबिक, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा चलाने वाली बहू रानी कौर अकसर उनके बेटे से झगड़ा करती थी। शनिवार आधी रात शोर सुनकर हंसा सिंह घर के अंदर गए तो देखा कि रानी कौर कमरे में डरी हुई खड़ी है, जबकि उनका 14 साल का बेटा सो रहा था। जब उन्होंने आत्मा सिंह को देखा तो वह मरा हुआ था। पिता के मुताबिक, उनकी बहू ने कबूल किया है कि उसने आत्मा सिंह का गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×