Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Weather News: पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर, हरियाणा में औसत के करीब

पंजाब के कई स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा वहीं हरियाणा में यह औसत तापमान के करीब बना रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

पंजाब के कई स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा वहीं हरियाणा में यह औसत तापमान के करीब बना रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला और फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8.8 डिग्री और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बठिंडा में रात ठंडी रही और तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

Advertisement

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। हिसार, करनाल और रोहतक में न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा, जो क्रमशः 7.2 डिग्री, 7.7 डिग्री और 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

Advertisement
×