हर गरीब के सिर पर छत मुहैया कराएंगे : बलबीर सिंह
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला ग्रामीण क्षेत्र के 13 जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि हर गरीब के सिर पर...
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला ग्रामीण क्षेत्र के 13 जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि हर गरीब के सिर पर छत, सिर्फ एक वादा नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी सरकार के दृढ़ इरादे और संवेदनशील सोच का प्रतीक है।
बलबीर सिंह ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए पक्का घर सिर्फ ईंटों और सीमेंट से बनी इमारत नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा, सम्मान और सुखद भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में कोई भी गरीब परिवार बिना छत के न रहे। इस दिशा में सरकार लगातार योजना बद्ध तरीके से काम कर रही है और जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें सीधी मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आप ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और समाज कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गरीबों के लिए घर उपलब्ध कराना इसी सोच का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण सरकार की हर योजना के केंद्र में आम नागरिक है। इस मौके पर उन्होंने लाभार्थी परिवारों ने पंजाब सरकार और डॉ. बलबीर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस मदद से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा होने जा रहा है।

