Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हम स्थानीय युवाओं को ही देंगे सरकारी नौकरियां : सुखबीर बादल

पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए रविवार को यहां शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने विरोधी पार्टियों और मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। हलका इंचार्ज परमजीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में ‘पंजाब बचाओ,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए रविवार को यहां शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने विरोधी पार्टियों और मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। हलका इंचार्ज परमजीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में ‘पंजाब बचाओ, सुखबीर लाओ’ नारे के तहत स्थानीय दाना मंडी में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है।उन्होंने कहा कि पंजाब के अलावा अन्य राज्य तरक्की कर रहे हैं, लेकिन पंजाब काफी पीछे रह गया है। इस समय राज्य में गुंडागर्दी, फिरौती और गैंगस्टरवाद का बोलबाला है तथा नशा घर-घर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर पंजाब के युवाओं को ही सरकारी नौकरी दी जाएगी।

सुखबीर ने कहा कि सरकार पंजाब का पैसा अपनी विज्ञापनबाजी पर खर्च कर रही है और यह विज्ञापन अन्य राज्यों तक भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विज्ञापनों पर करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। बाढ़ राहत का पैसा भी लोगों की मदद करने की बजाय विज्ञापनों पर खर्च किया गया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनती है तो पूर्ण अमन-शांति बहाल की जाएगी और ड्रग माफिया तथा गैंगस्टरवाद से मुक्ति दिलाई जाएगी। मौजूदा सरकार पंजाब के युवाओं की बजाय बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरियां दे रही है, जबकि पंजाब का युवा बेरोजगारी के कारण विदेशों की ओर पलायन कर रहा है।

Advertisement

लघु उद्योगों के लिए युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आटा-दाल योजना को दोबारा शुरू किया जाएगा। लड़कियों के विवाह पर शगुन योजना के तहत एक लाख रुपये दिए जाएंगे। पेंशन राशि बढ़ाकर 3100 रुपये की जाएगी और प्रत्येक किसान को खेती के लिए एक ट्यूबवेल कनेक्शन दिया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा, हलका इंचार्ज परमजीत सिंह ढिल्लों और यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर ने भी विचार रखे।

Advertisement
×