अमृतसर में कई जगह विजिबिलिटी घटी
सोमवार को अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। फिरोजपुर, अमृतसर, मोहाली सहित कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के कई स्थानों पर विजिबिलिटी...
Advertisement
सोमवार को अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। फिरोजपुर, अमृतसर, मोहाली सहित कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के कई स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही और अभी आगे रहने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि फिरोजपुर, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उसने बताया कि वहीं, बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 4.9 डिग्री और गुरदासपुर में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Advertisement
Advertisement
×

