Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab: विजिलेंस ने एएसआई को 15000 रिश्वत लेते किया काबू

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने यहां कैलाश सिनेमा पुलिस चौकी प्रभारी सहायक सब-इंस्पेक्टर जनक राज को 15,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। स्टेट विजीलेंस ब्यूरो के वक्ता ने बताया कि उक्त दोषी को सिविल लाईन, लुधियाना के एक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
लुधियाना में पंजाब विजीलेंस ब्यूरो की गिरफ्त में रिश्वत लेने का आरोपी एएसआई। -निस
Advertisement

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने यहां कैलाश सिनेमा पुलिस चौकी प्रभारी सहायक सब-इंस्पेक्टर जनक राज को 15,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। स्टेट विजीलेंस ब्यूरो के वक्ता ने बताया कि उक्त दोषी को सिविल लाईन, लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के भाई को एक मामले में गिरफ़्तार किया गया था जिसमें आरोपी एएसआई जांच अधिकारी था। जब वह थाने में अपने भाई को मिलने गया तो आरोपी एएसआई ने उसके गिरफ़्तार भाई को मिलने बदले मौके पर ही उससे 10,000 रुपए की रिश्वत ली। इसके बाद आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता के भाई को और पुलिस रिमांड पर न रखने बदले एसएचओ के लिए दो लाख रुपए और अपने लिए पचास हज़ार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग संबंधित सारी बातचीत रिकार्ड कर ली।

Advertisement

उसने विजीलेंस ब्यूरो रेंज, लुधियाना के साथ संपर्क किया। उसकी शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया जिस दौरान आरोपी एएसआई जनक राज को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया।

Advertisement

विजीलेंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन लुधियाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
×