Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डर के आगे जीत है... जब तलवार लेकर बदमाशों से भिड़ी प्रवासी महिला, उल्टे पांव भागे

घटना का वीडियो खुद महिला की एक रिश्तेदार ने रिकॉर्ड किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एक्स।
Advertisement

सुनसान सड़क, पीछा करते संदिग्ध मोटरसाइकिल और अचानक थमती कार-फिर जो हुआ, वह किसी थ्रिलर फिल्म के दृश्य से कम नहीं था। लुधियाना में एक प्रवासी महिला ने कथित लुटेरों का सामना करने के लिए जैसे ही तलवार निकाली और सड़क के बीचोंबीच डटकर खड़ी हो गई तो मोटरसाइकिल सवारों का हौसला जवाब दे गया। वे घबराकर भाग निकले।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम घटी इस घटना का वीडियो खुद महिला की एक रिश्तेदार ने रिकॉर्ड किया, जो उसी कार में उनके साथ सफर कर रही थीं। उस वक्त हरजिंद कौर स्टीयरिंग पर कौर थीं, जबकि उनकी रिश्तेदार आगे की सीट पर बैठी हर पल का मंजर कैमरे में रिकॉर्ड कर रही थीं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से लौटी कौर अपनी रिश्तेदार और सास के साथ लुधियाना में एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं।

Advertisement

तभी उन्हें संदेह हुआ कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग उनकी कार का लगातार पीछा कर रहे हैं। लुधियाना में शनिवार को कौर ने बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल को आगे निकलने के लिए रास्ता भी दे दिया, लेकिन इसके बावजूद कथित बदमाश उनकी कार का पीछा करने लगे। कौर ने कहा कि मोटरसाइकिल सवारों को आगे निकलने देने के बावजूद वे हमारा पीछा करते रहे। संदेह होने पर उनकी मौसी ने घटना की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। जब यह शक गहराया कि मोटरसाइकिल सवार उनका पीछा सिर्फ यूं ही नहीं बल्कि लूट की नीयत से कर रहे हैं, तो उनकी रिश्तेदार ने उस घड़ी को कैमरे में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

Advertisement

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ देर बाद जैसे ही कौर ने कार की रफ्तार धीमी की, तभी बदमाशों में से एक ने दृश्य बाधित करने के लिए अचानक विंडस्क्रीन पर अंडे फेंके। कौर ने कहा कि मुझे तो समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या- जिंदगी में पहली बार मैं ऐसी खौफनाक और अजीब स्थिति से रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि कार के भीतर घबराहट का माहौल अचानक चीखों में बदल गया रिश्तेदार और सास डर से जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। जिस तरीके में उन्होंने अंडे फेंके, उसी पल मुझे यकीन हो गया कि उनका इरादा हमें लूटने का ही था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश पहले कार को तेजी से ओवरटेक करते हैं और फिर सुनसान सड़क पर कुछ दूरी आगे जाकर बीच रास्ते ही वाहन रोककर मानो घात लगाकर खड़े हो जाते हैं। रिश्तेदार के बार-बार रोकने और विनती करने के बावजूद कौर ने उनका सामना करने का मन बना लिया और कार से बाहर निकल पड़ीं। वीडियो में उनकी रिश्तेदार की घबराई आवाज सुनाई देती है, बाहर मत जाओ, रहने दो, वे तुम्हें मार देंगे। कौर गाड़ी से उतरते ही तलवार निकालकर सड़क पर डटकर खड़ी हो गईं।

कथित बदमाशों को आगे आने की खुली चुनौती दे डाली। इतना ही नहीं, डर को मात देते हुए वह तलवार हवा में लहराते हुए उनकी ओर कुछ कदम बढ़ भी गईं। कौर के तेवर और निर्भीक अंदाज से घबराए दोनों कथित बदमाश आखिरकार उल्टे पांव भाग खड़े हुए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया, जहां लोग कौर की दिलेरी की जमकर सराहना कर रहे हैं। बदमाशों के सामने डटकर खड़े होने के उनके साहस को सलाम कर रहे हैं। हल्के-से अकड़ के अंदाज में कौर ने बस इतना कहा कि उन्होंने गलत निशाना चुन लिया था।

Advertisement
×