Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गुरदासपुर बॉर्डर पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या का मामला, टीटीएच ने ली जिम्मेदारी, पाकिस्तान से वायरल वीडियो की जांच तेज

भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट गुरदासपुर जिले के अधियान जांच चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के एक दिन बाद पाकिस्तान में रह रहे गैंगस्टर शहजाद भट्टी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट गुरदासपुर जिले के अधियान जांच चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के एक दिन बाद पाकिस्तान में रह रहे गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो साझा किया, जिसमें एक अज्ञात हमलावर सहायक उप निरीक्षक गुरनाम सिंह पर बेहद नजदीक से गोली चलाता दिखाई दे रहा है। इसी अपुष्ट वीडियो को तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) नामक संगठन ने भी साझा कर रविवार की वारदात की जिम्मेदारी ली है।

पंजाब पुलिस ने दावों पर सीधी टिप्पणी से परहेज किया है, लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है। सोमवार को फॉरेंसिक टीम ने मौके का दौरा कर साक्ष्य जुटाए।

Advertisement

सुबह करीब सवा आठ बजे गांव के सरपंच को सूचना मिली कि दोनों पुलिसकर्मी फोन नहीं उठा रहे। चौकी पर पहुंचने पर एएसआई गुरनाम सिंह का शव कुर्सी पर और होमगार्ड अशोक कुमार का शव चारपाई पर मिला। दोनों के शरीर पर गोली के निशान थे। यह इलाका ड्रोन के जरिये हथियार और हेरोइन तस्करी के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।

Advertisement

शहीदों को एक-एक करोड़ देगी मान सरकार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों शहीदों के परिजनों को एक एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। एचडीएफसी बैंक भी एक एक करोड़ रुपये की बीमा सहायता देगा। कांग्रेस ने केंद्रीय जांच की मांग की, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Advertisement
×