Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पाक समर्थित दो तस्कर गिरोहों का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

5.4 किलो हेरोइन, 3 आधुनिक पिस्टल व 34 कारतूस बरामद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
crime logo
Advertisement
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले दो बड़े गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 10 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.438 किलो हेरोइन, तीन आधुनिक पिस्टल (ग्लॉक 9एमएम, जिगाना 9एमएम व .32 बोर) और 34 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही 4500 रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। वे सीमा पार से हेरोइन और हथियार मंगवाकर अमृतसर व आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं। आरोपियों के अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। वहीं, बरामद हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×