Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दो कुख्यात अपराधी एनकाउंटर के बाद काबू

एक नाटकीय मुठभेड़ में दोराहा पुलिस ( खन्ना पुलिस जिला में) और कुख्यात अपराधियों के बीच गोलीबारी के बाद दोनों को दबोच लिया गया। खन्ना पुलिस जिला के एसपी ( अपराध शाखा ) पवनजीत सिंह के अनुसार, एसएचओ दोराहा दत्त...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
एक नाटकीय मुठभेड़ में दोराहा पुलिस ( खन्ना पुलिस जिला में) और कुख्यात अपराधियों के बीच गोलीबारी के बाद दोनों को दबोच लिया गया। खन्ना पुलिस जिला के एसपी ( अपराध शाखा ) पवनजीत सिंह के अनुसार, एसएचओ दोराहा दत्त के नेतृत्व में पुलिस टीम एक खुफिया जानकारी के आधार पर सड़क पर एक नाका स्थापित कर रही थी, उस बीच एक स्कॉर्पियो कार विपरीत दिशा से आती हुई दिखाई दी। उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस पार्टी नें भी गोलियां चलाई। इस दौरान आरोपी हरसिमरन सिंह मंड के पांव‌ में गोली लगी। पुलिस ने मंड और उसके साथी अवनजोत सिंह पंडोल को हिरासत में ले लिया। मुठभेड़ में स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हुई। सौभाग्य से, दोराहा थाना प्रभारी गंभीर चोट से बच गए क्योंकि एक गोली उनके बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।आरोपियों के पास से दो हथियार बरामद किए गए। उनकी पहचान हरसिमरन सिंह मंड निवासी राड़ा साहिब और पंडोल निवासी गांव भुट्टो के रूप में हुई। मंड आपराधिक गतिविधियों वाला एक वांछित आरोपी था और पुलिस उसकी तलाश में थी। एसपी (डी‌) ने कहा कि पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×