Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हलवारा एयरपोर्ट से मई से शुरू होंगी दिल्ली की दो दैनिक उड़ानें : बिट्टू

केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हलवारा एयरपोर्ट से अप्रैल में उड़ान की बुकिंग शुरू होगी। पहली उड़ान 10-15 मई के बीच शुरू होने की उम्मीद है। यह जानकारी केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दी। उन्होंने बताया कि 160 सीटों वाले ए 320 इकोनॉमी एयरक्राफ्ट से परिचालन शुरू होगा। शुरुआत में दिल्ली और हलवारा के बीच दो दैनिक उड़ानें होंगी - एक सुबह और एक दोपहर में - जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा उछाल आएगा। बिट्टू ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य में यात्रा, व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और पंजाब को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×