लुधियाना में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार; AAP के 3 कार्यकर्ताओं की मौत
लुधियाना में कार छपर में गिरी, आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत
Advertisement
AAP Workers Accident : लुधियाना जिले में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात रायकोट-जगरांव रोड पर गांव बस्सियां के पास एक भीषण सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रात करीब सवा एक बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे तालाब में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में बलकार सिंह, विशाल और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए।
Advertisement
मृतक तीनों आप से जुड़े थे और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल जगरांव में रखवा दिए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ना बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
Advertisement
Advertisement
×

