Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अबोहर में दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की मौत

अबोहर में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक फाजिल्का से लौट रहे थे, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
अबोहर में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक फाजिल्का से लौट रहे थे, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। कार हनुमानगढ़ रोड की ओर से रेलवे ओवरब्रिज उतरते हुए रोटरी चौक की तरफ आ रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। कार इतनी जोरदार टक्कर के साथ डिवाइडर से टकराई कि उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डिवाइडर का एक हिस्सा भी टूट गया।

Advertisement

दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कार में फंसे मिले। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर सिविल अस्पताल अबोहर पहुंचाया गया। वहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर किया गया।

Advertisement

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय उदय, 22 वर्षीय विशाल और 22 वर्षीय रमन के रूप में हुई है। उदय और विशाल सगे भाई थे, जबकि रमन उनका चचेरा भाई था। उदय विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। घायल रोशन और अनमोल बताए गए हैं।

सभी युवक अबोहर के नजदीकी बल्लुआना गांव के निवासी थे और किन्नू बागों में ठेकेदारी का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि उन्हें रात करीब 1.30 बजे फोन पर हादसे की सूचना मिली। सिटी-वन थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Advertisement
×