Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सड़क हादसे में महिला और बेटे समेत 3 की मौत

जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
जिले में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के सड़क के किनारे खड़ी एसयूवी से टकरा जाने से एक महिला और उसके बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान शबनम सैनी (48) और उनके बेटे तुषांत (18) के रूप में हुई है, जो अर्टिका कार में सवार थे, जबकि राहुल (25) एसयूवी में सवार था।

तांडा थाने के प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि हादसा सोमवार देर रात उस समय हुआ जब सैनी और उनका बेटा जालंधर से दसूया की ओर कार से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खड़ी एसयूवी से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी पलटकर सड़क किनारे गिर गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार शबनम सैनी, तुषांत और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। एसयूवी में सवार एक अन्य व्यक्ति विलियम गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×