लुधियाना और जगरांव में सड़क हादसे, तीन की मौत
लुधियाना फिरोजपुर मुख्य राजमार्ग पर बद्दोवाल फ्लाईओवर के निकट हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सुबह तीन युवक कार से बद्दोवाल स्थित एक...
लुधियाना फिरोजपुर मुख्य राजमार्ग पर बद्दोवाल फ्लाईओवर के निकट हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सुबह तीन युवक कार से बद्दोवाल स्थित एक कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान कार रोड डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और दूसरी ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल सवार जगदीश कुमार 42 की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार पत्रकारिता का कोर्स कर रहा छात्र गोरांश भी इस हादसे में जान गंवा बैठा। गंभीर रूप से घायल चरणजीत सिंह को दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
उधर, जगरांव के निकट देर रात तेज रफ्तार कार मोड़ पर बेकाबू होकर कई बार पलट गई और उसमें आग लग गई। कार चला रहे युवक गुरजीत सिंह की अंदर ही झुलसने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

