Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

द ट्रिब्यून प्रिंसिपल्स मीट : भविष्य की शिक्षा और एआई पर विशेषज्ञों ने किया गंभीर विचार-विमर्श

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब शिक्षा का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान बन चुका है। कक्षा शिक्षण, मूल्यांकन प्रणाली और स्कूल प्रशासन में एआई के बढ़ते प्रभाव और उसके असर पर गहन विचार-विमर्श के लिए द ट्रिब्यून समूह ने चितकारा विश्वविद्यालय के सहयोग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
लुधियाना में बुधवार को ‘एजुकेशन इन द एज ऑफ एआई’ विषय पर आयोजित शैक्षणिक सत्र के बाद विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल्स एक साथ नजर आते हुए। फोटो : अश्वनी धीमान
Advertisement
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब शिक्षा का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान बन चुका है। कक्षा शिक्षण, मूल्यांकन प्रणाली और स्कूल प्रशासन में एआई के बढ़ते प्रभाव और उसके असर पर गहन विचार-विमर्श के लिए द ट्रिब्यून समूह ने चितकारा विश्वविद्यालय के सहयोग से लुधियाना में वार्षिक ‘प्रिंसिपल्स मीट’ का आयोजन किया। ‘एजुकेशन इन द एज ऑफ एआई’ विषय पर आयोजित इस सत्र में लुधियाना सहित विभिन्न जिलों के पचास से अधिक स्कूलों के प्रिंसिपल और प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में इस बात पर विस्तार से चर्चा हुई कि किस तरह एआई शिक्षण पद्धतियों को अधिक प्रभावी और विद्यार्थी केंद्रित बना रहा है। प्रिंसिपलों ने बताया कि एआई आधारित टूल्स से छात्रों की सीखने की क्षमता का विश्लेषण आसान हुआ है, वहीं शिक्षकों को पाठ्यक्रम को अधिक रोचक और समझने योग्य बनाने में सहायता मिल रही है। स्कूल प्रशासन में भी एआई के जरिए डेटा आधारित निर्णय लिए जा रहे हैं।

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर और करियर काउंसलर आदि गर्ग ने कहा कि एआई केवल चैटजीपीटी तक सीमित नहीं है। यह विश्लेषण, सूचना प्रबंधन और निर्णय प्रक्रिया का अहम हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि एआई को अपनाना अब विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता है और इसका जिम्मेदार उपयोग ही शिक्षा को नई दिशा दे सकता है।

Advertisement

सत्र की शुरुआत परिचय और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें अमरजीत सिंह और सर्कुलेशन हेड मुकेश कलकोटी मौजूद रहे। इसके बाद आयोजित संवादात्मक सत्र में प्रिंसिपलों ने एआई से जुड़ी चुनौतियों, नैतिक पहलुओं और इसके संतुलित उपयोग पर अपने विचार रखे।

ननकाना साहिब स्कूल समराला के प्रिंसिपल महिंदर सिंह ने बताया कि एआई की मदद से स्कूल में रिपोर्ट कार्ड पूरी तरह डिजिटल कर दिए गए हैं, जिससे अभिभावक सीधे स्कूल से जुड़ पा रहे हैं। वहीं मालवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना के परमवीर सिंह ने स्मार्ट पैनल और शिक्षकों के तकनीकी प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में शामिल प्रिंसिपलों ने इस पहल को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षा जगत को तकनीकी बदलावों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement
×