Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नामधारी समाज की कुर्बानियां अतुलनीय : नायब सैनी

समारोह में की शिरकत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
श्री भैणी साहिब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान।
Advertisement
नामधारी समुदाय के मुख्यालय श्री भैणी साहिब में सतगुरु राम सिंह जी के 210वें प्रकाश पर्व और बसंत पंचमी मेले के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विशेष रूप से शिरकत की। यह धार्मिक आयोजन सतगुरु उदे सिंह जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल भी मौजूद रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सतगुरु राम सिंह जी को स्मरण करते हुए कहा कि देश की आज़ादी के लिए कूका आंदोलन और नामधारी समाज द्वारा दी गई कुर्बानियाँ अतुलनीय हैं। उन्होंने नामधारी समाज के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की। इस दौरान नामधारी परिवार की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष सतगुरु राम सिंह जी के नाम पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक विशेष चेयर स्थापित करने की मांग रखी गई।

Advertisement

मुख्यमंत्री सैनी ने लिखित प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरांत इस मांग को पूरा करने का विशेष आश्वासन दिया। इस मौके पर साहनेवाल क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पवन कुमार (पूर्व जिला अध्यक्ष), निशु शर्मा (समराला), हीरा सिंह अमरगढ़, मनमीत सिंह चावला, पिंकू शर्मा (काउंसलर), रशपाल सिंह साहनेवाल, संदीप ठाकुर तथा विनय कुमार (मंडल अध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
×