Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राज्यपाल बोले- हर महीने गांव और कॉलोनी में लगेगा समाधान शिविर, पंजाब में खराब कानून-व्यवस्था पर भी जताई चिंता

जो लोग अपनी कोई समस्या देना चाहते हैं वह पोर्टल के जरिए भी दे सकते हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने समाधान शिविर के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हर महीने गांव और कॉलोनी में इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों की समस्याएं सुलझ सके।

उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी कोई समस्या देना चाहते हैं वह पोर्टल के जरिए भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पिछले डेढ़ साल से जनता को सुनने का प्रयास कर रहा हूं। आज कई समस्याओं को मौके पर ही निपटा दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों के बीच कानून का भय खत्म होता दिख रहा है।

Advertisement

कटारिया यहां से लगभग 15 किलोमीटर दूर खारकान शिविर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में 447 महिला रंगरूट कांस्टेबलों की पासिंग-आउट परेड में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। कटारिया ने कहा कि विपक्ष इसे कहे या न कहे, आम लोगों में यह भावना है कि अपराधियों के मन में कानून का जो भय होना चाहिए, वह खत्म प्रतीत होता है।

Advertisement

ये जानते हुए भी कि कानून कार्रवाई करेगा, फिर भी यहां कुछ गिरोह एक-दूसरे से बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं। लगभग हर दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। यह आज एक ऐसी समस्या है जिसे नकारा नहीं जा सकता। राज्य सरकार इस संबंध में कदम उठा रही है और केंद्र को भी पंजाब को सहायता प्रदान करने के लिए सूचित कर दिया गया है।

Advertisement
×