Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

शादी से नाराज लड़की के भाइयों ने युवक का किया कत्ल

पंजाब के तरनतारन में ऑनर किलिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement
तरनतारन बस स्टैंड के बाहर रविवार को एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान कड़गिल निवासी जगजीत सिंह जीत (22) के रूप में हुई है।

डीएसपी (मुख्यालय) जसपाल सिंह के अनुसार, जगजीत करीब एक महीने पहले नौशहराबाद गांव की एक युवती को कथित तौर पर अपने साथ ले गया था और उसके परिवार की इच्छा के खिलाफ उससे शादी कर ली थी। पुलिस के अनुसार, रविवार को युवती के भाइयों जसप्रीत सिंह जस्सा और हरप्रीत सिंह हैप्पी ने जगजीत को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ परमजीत सिंह विर्दी के नेतृत्व में सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों के चेहरे पर किसी तरह का पछतावा नजर नहीं आया। डीएसपी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Advertisement

मृतक के पिता तरसेम सिंह ने दावा किया कि उनके बेटे ने करीब एक महीने पहले शादी की थी, लेकिन आरोपियों ने इससे पहले कभी नाराजगी जाहिर नहीं की थी। उन्होंने बताया कि युवती की मां कुलविंदर कौर रविवार को जगजीत से मिलने उनके घर आई थी।

इस बीच, यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि जगजीत ने इससे पहले नौशहराबाद की ही एक अन्य युवती से इसी तरह शादी की थी, लेकिन बाद में वह उसे छोड़कर चली गई थी।

Advertisement
×