ऑस्ट्रेलिया में अपना भविष्य बनाने के लिये गये राजपुरा निवासी सचिन सहित एक अन्य करनाल निवासी युवक की हादसे में मौत हो जाने के बाद आज एसडीएम राजपुरा, नमन मारकन, विधायक के पुत्र लविश मित्तल व एसएचओ सिटी गुरसेवक सिंह युवक सचिन के निवास फोकल प्वाइंट में परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिये पहुंचे और उन्होंने परिवार को हर प्रकार की मदद करने का भरोसा दिलाया। एसडीएम नमन मार्कन ने बताया कि राजपुरा निवासी युवक सचिन 2019 में विदेश गया था। आस्ट्रेलिया में मिट्टी में फंसने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से शव बुधवार को राजपुरा पहुंच जायेगा। एसडीएम ने पत्रकारों को बताया कि जो भी परिवार हमसे मदद मांगेगा उसे सहायता प्रदान की जाएगी।